{"_id":"618d6a659214095a0a5a3235","slug":"pacs-secretaries-strike-ended-on-thursday-evening-rampur-news-mbd409131225","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुवार शाम को खत्म हुई पैक्स सचिवों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुवार शाम को खत्म हुई पैक्स सचिवों की हड़ताल
विज्ञापन
रामपुर। संयुुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति के सदस्य वेतन व पदोन्नति की मांग को लेकर चल रही हड़ताल शुक्रवार देर शाम समाप्त हो गई।
पैक्स सचिवों का एक नवंबर से विकास भवन में चल रहा धरना गुरूवार सुबह को शुरू हुआ लेकिन, देर शाम सचिवों ने हड़ताल समाप्त कर दी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि पैक्स सचिव एवं कर्मचारियों के माध्यमिक शिक्षा विभाग की भांति ही वेतन दिलाया जाए, जिससे कई कई माह तक उनका वेतन न रूके। पैक्स कैडर सचिवों को सहकारी निरीक्षक वर्ग 2 में एवं नॉन कैडर सचिवों को कैडर सचिवों के पद पर पदोन्नति दी जाए। इस मौके पर महेश कुमार मौर्य, फिरोज खां, जाहिद अली, खालिद खां, बाबू सिंह, जगदीश पांडेय, प्रदीप कुमार, प्रताप सिंह, ओमवीर सिंह, तोताराम, राजवीर, महेंद्रपाल गंगवार, अतुल सक्सेना आदि मौजूद रहे। वहीं, शाम को समिति सचिवों की हड़ताल खत्म हो गई।
बहाल होंगे निलंबत कर्मचारी
रामपुर। पैक्स समिति सचिवों की हड़ताल को लेकर निलंबित हुए पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर सिंह चौहान अब हड़ताल खत्म होने के बाद बहाल हो जाएंगे। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता हरेंद्र कुमार ने बताया कि पैक्स सचिवों की हड़ताल खत्म हो गई है। लिहाजा, निलंबित कर्मचारी अब बहाल हो जाएंगे।