{"_id":"591f47c14f1c1bd529f250f7","slug":"ornament-theft-from-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद सराफा बाजार में शोरूम से उड़ाए जेवर, भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद सराफा बाजार में शोरूम से उड़ाए जेवर, भड़के व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मे कोतवाली क्षेत्र के मिस्टन गंज मे सराफ कमल कुमार से डेढ़ लाख की ठगी की घटना के बाद मौके पर जानकारी देते सर्राफ कमल कुमार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में सराफा कारोबारियों के साथ वारदात पुलिस नहीं रोक पा रही। पिछले पखवाड़ा सराफ के यहां से आठ लाख रुपये के जेवर महिलाएं उड़ा ले गईं थीं, अब दूसरे सर्राफा कारोबारी के यहां से शुक्रवार को दो युवक सोने के जेवर से भरा डिब्बा उड़ाकर ले गए। घटना के बाद कारोबारियों में आक्रोश फैल गया। पुलिस बाइक सवार इन लुटेरों को तलाश नहीं कर सकी है।
प्रदेशीय आह्वान पर सराफा बाजार बंद था। दोपहर के समय मिस्टनगंज के कूंचा लंगर खाना में स्थित सर्राफा दुकान पर कमल कुमार कुछ सामान लेने आए थे। इसी बीच दुकान खोलते ही बाइक सवार दो युवक पास में ही बाइक खड़ी करके उनके पास अगूंठी लेने के बहाने चले आए। कमल कुमार को उन्होंने बातों में लगाकर उन्होंने खरीदा तो कुछ नहीं लेकिन जेवर से भरा एक डिब्बा पार कर चले गए। कुछ देर बाद कारोबारी को डिब्बा नहीं दिखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में बाइक सवारों को तलाशा गया। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सूचना के बाद पुुलिस भी पहुंच गई। जहां मौका मुुुुआयना करके चली आई। पुुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। डिब्बे में सोने के जेवर बताए गए हैं जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। वारदात के बाद कारोबारियों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन