फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one thousand applicant will appear in bed exam

बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे एक हजार अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
one thousand applicant will appear in bed exam
रामपुर। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में एक हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। नौ अगस्त को होने वाली इस परीक्षा में कोविड-19 के नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सिर्फ मास्क लगाकर आने वाले छात्र -छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा, जबकि प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र की मूल प्रति के साथ एक फोटो कॉपी भी लानी होगी।
विज्ञापन

नौ अगस्त को बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए रामपुर में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय और राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह को नौ बजे से दोपहर को बारह बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम को पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों महाविद्यालयों में पांच-पांच सौ छात्र- छात्राएं आवंटित किए गए हैं। वहीं, प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि परीक्षा शुरू होने से पहले और बाद तक कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। इसके लिए छात्र- छात्राओं के प्रवेश के समय निर्धारित गोले में ही खड़ा होना होगा। छात्र-छात्राएं मास्क अवश्य लगाकर आएं। उन्हें अपने साथ सैनिटाइजर भी लाना होगा, ताकि निर्धारित अंतराल पर हाथों को सैनिटाइज कर सकें। कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सिर्फ 50 प्रतिशत ही छात्र-छात्राओं को बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed