फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one more person died in pasiapura accident

बोलेरो और मैजिक की भिड़ंत में घायल की 13 दिन बाद मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
one more person died in pasiapura accident
रामपुर। मुरादाबाद-बरेली हाईवे के बाईपास पर 13 दिन पहले हुई बोलेरो और मैजिक की टक्कर में घायल हुए व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि, उसकी मौत शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में हुई है, जिसकी जानकारी रामपुर पुलिस को प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन

मामला 22 मार्च का है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पसियापुरा स्थित अजीतपुर बाईपास पर सुबह साढ़े छह बजे हादसा हुआ था।
टक्कर मैजिक और बोलेरो के बीच हुई थी, जिसमें शाहजहांपुर जिले के कई परिवार गाजियाबाद से लौट रहे थे और मैजिक में सवार थे। मैजिक में बच्चों समेत 20 से 25 लोग सवार थे। बाईपास पर बोलेरो और टाटा मैजिक की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए थे। मीना पत्नी रामप्रकाश, मीना का बेटा राहुल, बेटी पूनम पत्नी धनपाल, गुनगुन पुत्री धनपाल एवं आशीष पुत्र राजवीर की मौत पर ही मौत हो गई थी। जबकि, रामप्रकाश पुत्र केदार सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद परिजन घायल को शाहजहांपुर ले गए थे और वहां अस्पताल में भर्ती करा दिया था। शनिवार को रामप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। उनकी उम्र करीब 50 वर्ष थी। शाहजहांपुर से सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी दे दी गई है। वहीं, हादसे में रामप्रकाश की पत्नी, बेटी और बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि रामप्रकाश की मौत की जानकारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed