फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   One killed and three injured in a rivalry for not voting in the election of the President

प्रधानी के चुनाव में वोट न देने की रंजिश में मारी गोली, एक की मौत और तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
One killed and three injured in a rivalry for not voting in the election of the President
गब्बर सिंह। फाइल फोटो - फोटो : RAMPUR
शाहबाद। प्रधान पद के लिए वोट न देने को लेकर रंजिश मानते हुए प्रधान पद पर हारे प्रत्याशी और उसके भाई ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने में एक की मौत हो गई। छर्रे लगने से एक सात साल के बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने चुनावी रंजिश में हत्या से इंकार कर अन्य विवाद की बात कही है।
विज्ञापन

शाहबाद क्षेत्र के कासबनगला गांव निवासी गब्बर सिंह बुधवार रात में अपने घर पर बैठा था। इस दौरान वो अपने पड़ोसियों गुड्डू, मनोज से बात कर रहा था। मनोज का सात साल का बेटा भी इस दौरान गब्बर सिंह के घर पर ही था। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम पंचायत के गांव अहमदगंज निवासी नन्हे और उसका भाई चंद्रकेश उनके घर आया और प्रधानी के चुनाव में वोट न देने को लेकर कहासुनी करने लगा। बताया जाता है कि चंद्रकेश प्रधानी का चुनाव लड़ा था और उसे शक था कि गब्बर सिंह ने उसे वोट नहीं दिया। इसी बात से गुस्साए चंद्रकेश और उसके भाई नन्हे ने गब्बर सिंह पर फायर कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद पड़ोसी गुड्डू, मनोज और मनोज के बेटे के भी छर्रे लग गए। मौके पर परिजन व अन्य लोग पहुंचे तो गब्बर सिंह लहूलुहान पड़ा था जबकि आरोपी गोली मारकर फरार हो गए थे। परिजनों ने डॉयल 112 को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस व परिजन गब्बर, मनोज, गुड्डू और मनोज के बेटे सुमित को सीएचसी पर लेकर गए, जहां पर गब्बर सिंह (22) को चिकित्सकों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर एएसपी डॉ. संसार सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कासबनगला में गोली मारकर ग्रामीण की हत्या कर दी गई है। अभी चुनावी रंजिश की बात स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि दोनों दोस्त थे और किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मृतक और आरोपी दोनों का ही आपराधिक इतिहास है। मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शगुन गौतम , एसपी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed