फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one died in brothers fight for petrol pump in rampur 

रामपुर: पेट्रोल पंप को लेकर भाइयों में झगड़ा, एक की मौत, हत्या के आरोप में तीन के खिलाफ तहरीर

Sat, 05 Jun 2021 03:09 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 05 Jun 2021 03:09 PM IST
सार

भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद था। यह इतना बढ़ गया कि हिंसा में एक भाई की मौत हो गई। हत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
 

विज्ञापन
one died in brothers fight for petrol pump in rampur 
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद में पेट्रोल पंप के बंटवारे के विवाद में भाइयों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में हत्या के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 
विज्ञापन


खौद में गांव निवासी तसव्वर अली और महबूब अली का चौराहे पर पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप को लेकर दोनों भाइयों में काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को दोनों भाइयों के बीच एक बार फिर विवाद हो गया। दोनों के बीच नोकझोंक और मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


इस दौरान महबूब अली (50) की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी शगुन गौतम का कहना है कि भाइयों के बीच बंटवारे का विवाद था। उन्होंने बताया कि महबूब अली के शव पर चोट या गला घोंटे जाने  के निशान नहीं मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। एसपी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed