{"_id":"0b462e936c1c41875a986b3e79caf0bf","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराई बाइक, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराई बाइक, छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाताचिंतामन गांव के पास बुधवार को एक बाइक पर सवार चार छात्र पुलिया से टकरा गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत ही सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
चारों छात्र धमोरा में परीक्षा केंद्र देखने जा रहे थे। मौत से छात्र के परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र के तिराह गांव निवासी दुर्गा प्रसाद (15) बुधवार को बाइक से अपने ही गांव के दोस्तों के साथ बुलाकी राम शर्मा कालेज धमोरा में परीक्षा केंद्र देखने के लिए जा रहा था।
इसमें दुर्गा प्रसाद, गौरव और पवन 10वीं तथा राजन 12वीं की यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी हैं। सभी शांति इंटर कालेज जादवपुर के छात्र हैं। बकौल प्रत्यक्षदर्शी एक ही बाइक पर चारों छात्र सवार हो गए और धमोरा की ओर से चल दिए। जब वे खाताचिंतामन गांव के पास स्थित पुलिया के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई।
विज्ञापन
इस पर बाइक सवार गिरकर चारों लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और छात्रों को नगर के सीएचसी पर ले आए। यहां डाक्टर ने दुर्गा प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। साथ ही तिराह गांव निवासी गौरव, राजन तथा पवन भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, हादसे में छात्र की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। उधर, कोतवाली प्रभारी जयराज सिंह ने बताया कि परिवार वाले छात्र के शव को अपने घर ले गए। साथ ही उन्होंने हादसे में कोई कार्रवाई नहीं करने की बता कही है।