फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one arrest in alchohol smuggling

शराब तस्करी में एक गिरफ्तार, पांच पेटी शराब बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
one arrest in alchohol smuggling
रामपुर के स्वार कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब। आरोपी की कार उत्तराखंड के नंबर की है। संवाद - फोटो : RAMPUR
स्वार। कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से छापा मारकर एक कार से उत्तराखंड से तस्करी कर लाई गई देशी व अंग्रेजी शराब की पांच पेटी बरामद की हैं। शराब के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

होली का त्योहार नजदीक आते ही क्षेत्र में शराब की तस्करी का काम शुरू हो गया है। मंगलवार की दोपहर जिला मुख्यालय पर आबकारी विभाग को सूचना मिली कि उत्तराखंड से तस्करी कर शराब लेकर एक कार स्वार-बिलासपुर मार्ग होते हुए मिलक खानम की ओर जा रही है। आबकारी विभाग ने कोतवाल आरएस बघेल को जानकारी दी तो कोतवाली पुलिस एक्टिव हो गई और संयुक्त रूप से कई वाहनों के साथ गांव मझरा अमीर खां के पास घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद यही कार स्वार मार्ग की ओर से आती दिखाई दी। जिसे कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और शराब तस्कर को दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार में रखी उत्तराखंड की देसी शराब की दो पेटी 96 क्वार्टर और अंग्रेजी शराब की तीन पेटी 144 क्वार्टर बरामद किए। कोतवाली पुलिस व आबकारी विभाग की टीम पकड़े गए शराब तस्कर सहित वाहन को कोतवाली ले आई। कोतवाली लाकर शराब तस्कर से पूछताछ की तो उसने अपना नाम तहसील क्षेत्र के गांव अब्बासनगर और हाल निवासी उत्तराखंड के काशीपुर बताया। पुलिस ने आबकारी विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पकड़े गए शराब तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, आबकारी विभाग एवं कोतवाली पुलिस शराब तस्कर से मिली जानकारी के बाद क्षेत्र में अन्य शराब की बरामदगी के लिए छापा मार रही है। इस दौरान कोतवाल आरएस बघेल, आबकारी निरीक्षक पीके शुक्ल, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सिंह, अवधेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। कोतवाल आरएस बघेल ने बताया कि संयुक्त रूप से छापा मारते हुए शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

पकड़ी गई देशी और अंग्रेजी शराब प्रथम दृष्टया मिलावटी है। जो कि कहीं बनाई जा रही है। पकड़ी गई शराब को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जल्द अवैध शराब का धंधा करने वालों का भंडाफोड़ किया जाएगा। गिरफ्त में आए युवक से अहम जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके शुक्ल, आबकारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed