{"_id":"5ee3bc648ebc3e42ea6107df","slug":"one-accused-of-animal-trafficking-injured-in-police-encounter-three-arrested-rampur-news-mbd3522813187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मुठभेड़ में पशु तस्करी का एक आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की मुठभेड़ में पशु तस्करी का एक आरोपी घायल, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। लग्जरी कार में गोवंशीय पशु तस्करी करने के आरोपियों की गुरुवार की रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में आश्रम पद्धति स्कूल के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश और एसओजी का एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए मेरठ भेज दिया गया है।
गुरुवार की रात सिविल लाइंस कोतवाली और एसओजी की टीम ने सूचना के आधार पर एक कार पीछा करना शुरू किया। पुलिस को देखकर चालक ने कार की गति बढ़ा दी और आश्रम पद्धति स्कूल के पास कार एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस को आता देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कार सवार एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई, जिसकी पहचान शेरजमां के रूप में हुई है। दो बदमाश भागने लगे पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों का पीछा कर पकड़ लिया। इस मुठभेड़ में एसओजी में तैनात सिपाही अंकुल घायल हो गया। उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में बदमाश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस को बदमाशों के पास से एक कार, एक जिंदा पशु, चार फर्जी नंबर प्लेट बरामद किए हैं। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पकड़े गए आरोपी
शेरजमा निवासी बजरिया खानसामा थाना गंज, रामपुर
परवेज ताशका थाना सिविल लाइन, रामपुर
नोमान निवासी छिपियान पुरानागंज, रामपुर
बरामदगी
मौके से एक एक्सयूवी कार बिना नंबर जिसमें से एक गोवंशीय पशु, चार फर्जी नंबर प्लेट, वध करने के उपकरण, शेरजमां के कब्जे से एक पिस्टल एक कारतूस, परवेज के कब्जे से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस, नोमान के पास से तमंचा, दो जिंदा कारतूस
विज्ञापन
शेरजमां पर दर्ज हैं 13 मुकदमे
रामपुर। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। मुठभेड़ में घायल हुए शेरजमां पर 13 मुकदमे है। जिसमें सभी मामले में पशु तस्करी से जुड़े है। इसके अलावा परवेज पर तीन मामले दर्ज है। जिसमें दो हत्या के और एक गैंगस्टर एक्ट का मामला है। नोमान पर बिजली चोरी, चरस सहित तीन मुकदमे दर्ज है।
गुरुवार रात को एक कार में पशु ले जाने की सूचना मिलने के बाद एसओजी और सिविल लाइंस पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार आश्रम पद्धति स्कूल के पास एक पेड़ से जा टकराई थी। कार सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। एसओजी का एक सिपाही भी घायल हुआ है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। - शगुन गौतम, एसपी

रामपुर जिला अस्पताल में घायल बदमाश को देखने पहुंचे एसपी शगुन गौतम।फोटो-संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

रामपुर में गुरुवार की रात आश्रम पद्घति के पास पेड़ में घुसी कार। फोटो- संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

रामपुर में गुरुवार की रात आश्रम पद्घति के पास पेड़ में घुसी कार में बंधी गाय।फोटो- संवाद न्यूज एज?- फोटो : RAMPUR