फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   On the orders of the court, a case of fraud has been registered against 19 people.

Rampur News: न्यायालय के आदेश पर 19 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Mar 2024 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the court, a case of fraud has been registered against 19 people.
मिलक। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में 19 व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामपुर कोतवाली स्थित चौकी चौक बाजार नसरुल्ला खान निवासी निखत परवीन ने तहरीर दी थी।
विज्ञापन

जिसमें बताया कि उसके पति ने दो शादियां की थी। पति की मृत्यु 27 अक्टूबर को हो गई थी। पति की पहली पत्नी से चार लड़के और पांच लड़कियां हैं। जबकि उससे तीन लड़कियां हैं, पति विदेश में रहकर काम करते थे पति ने पहली पत्नी और उसके बच्चों के चाल चलन को देख वर्ष 2009 में 14 अक्टूबर को एक वसीयत उसके हक में कर दी थी। आरोप लगाया कि उसके पति की दूसरी पत्नी ने धोखाधड़ी करते हुए पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और उसी के आधार पर मिलक कोतवाली स्थित पैतृक गांव रामनगर में खेती की जमीन की वसीयत अपने नाम करा ली। मामले में न्यायालय के आदेश पर 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मुगलपुरा निवासी जीशान सलीम, फैजान सलीम, हमदान सलीम, सुलेमान सलीम, मोहल्ला कूचा सैदागरान गंज निवासी शाह अराफात खान, सलमा खान, दिल्ली के शाहीन बाग जामिया नगर निवासी खुर्शीद परवीन नूरी, मोहल्ला जयारत हल्के वाली गंज निवासी अब्दुल्ला खान, रामपुर कोतवाली निवासी ग़ालिब राजा खान, फूल बी, मोहल्ला राज द्वारा निवासी लियाकत खान, टोला गंज निवासी शाहबाज खान, मोहल्ला आखून खैलान गंज निवासी आरिज हसन खान, मोहल्ला सैजनी नानकार गंज निवासी आमिर खान, मोहल्ला बजरिया हिम्मत खान कोतवाली निवासी महरी सिद्दीकी, रहे मुर्तजा शौकत अली मार्ग सिविल लाइंस निवासी काव्य गुप्ता और प्रदीप कुमार गुप्ता, रठोंडा का मझरा निवासी कृष्णपाल और थाना सिविल लाइंस गायत्री पुरम डायमंड सिनेमा रोड निवासी वत्सल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed