फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   On the lines of Dhamora, shopping malls will be built in other panchayats of the state also.

Rampur News: धमोरा की तर्ज पर प्रदेश की अन्य पंचायतों में भी बनेंगे शॉपिंग मॉल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:02 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Dhamora, shopping malls will be built in other panchayats of the state also.
रामपुर। पंचायतीराज विभाग के निदेशक अटल कुमार राय समेत अन्य अफसरों ने सोमवार को धमोरा में 158 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए शाॅपिंग मॉल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अन्य पंचायतों में भी इसी तर्ज पर शाॅपिंग मॉल का निर्माण कराया जाए। यह एक अच्छी पहल है।
विज्ञापन

मिलक की धमोरा ग्राम पंचायत में शाॅपिंग मॉल का निर्माण कराया गया है, जिसमें 90 फीसदी धनराशि दुकानों के आवंटियों द्वारा दी गई है। इस शाॅपिंग मॉल का निरीक्षण करने सोमवार को पंचायतीराज विभाग के निदेशक अटल कुमार राय व अन्य अफसर पहुंचे। उन्हाेंने दुकानदारों से बात की। मॉडल की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी तर्ज पर शॉपिंग मॉल बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधान गौतम गुप्ता के प्रयास की खूब सराहना की। इससे पहले उन्होंने चमरौवा विकास खंड की कोयला ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। यहां जनचौपाल का आयोजन किया गया। निदेशक ने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि पंचायतों में अधिक से अधिक पौधरोपण करें। साथ ही कम से कम तीन वर्ष तक प्रत्येक पौधे की देखभाल करें। ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान को निर्देश दिए गए ग्राम पंचायत में जो कार्य कराए जाएं, उनकी गुणवत्ता उच्च कोटि की होनी चाहिए। निदेशक ने ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों तथा सिल्ट कैचर, फिल्टर चैंबर, वर्मी कंपोस्ट, खाद गड्ढों एवं कूड़ा कलेक्शन केंद्र का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में निर्मित एस्ट्रोनॉमी लैब एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत लाइब्रेरी व सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------

ओडीएफ के कार्य में लापरवाही पर गुन्नौर के एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि
- मंडलीय समीक्षा बैठक में पंचायतीराज विभाग के निदेशक ने गांवों में विकास कार्य तेजी से कराने के दिए निर्देश
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। पंचायतीराज विभाग के निदेशक अटल कुमार राय ने मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान ओडीएफ के कार्य में लापरवाही बरतने पर संभल के गुन्नौर विकास खंड के एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। उन्होंने साफ निर्देश दिए हैं कि गांवों में विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण भी गांव में ही कराने पर जोर दिया।
पंचायतराज विभाग के निदेशक अटल कुमार राय सोमवार को रामपुर में थे। उन्होंने विकास भवन के सभागार में मंडलीय समीक्षा बैठक की। जिलेवार ओडीएफ प्लस के कार्यों, पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालयों और पौधरोपण की विस्तार से समीक्षा की। ओडीएफ प्लस के कार्यों में संभल के गुन्नौर विकास खंड की प्रगति अंसतोषजनक पाई गई, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही गुन्नौर के एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना तहत अधिक से अधिक परिवारों को आवेदन कराने तथा सोलर प्लांट लगवाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य समय के तहत और गुणवत्तापरक कराए जाएं। जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता करते हुए शासन की समस्त योजनाओं व कार्यक्रमों का पारदर्शी और गुणवत्ता परक तरीके से क्रियान्वयन किया जाए। इस मौके पर सीडीओ नंद किशोर कलाल के साथ ही संयुक्त निदेशक एसके सिंह, उपनिदेशक मुरादाबाद मंडल महेंद्र सिंह, रामपुर के डीपीआरओ जाहिद हुसैन के साथ ही मंडल के सभी जिलों के डीपीआरओ व एडीओ समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed