फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Old farmer standing on the roadside crushed by truck, dies

Rampur News: सड़क किनारे खड़े वृद्ध किसान को ट्रक ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Old farmer standing on the roadside crushed by truck, dies
रामपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के धावनी बुजुर्ग निवासी किसान मुजीब खान (65) को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह सड़क के किनारे खड़े होकर धान की फसल कटवाने के लिए कंबाइन मशीन के आने का इंतजार कर रहे थे। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

घटना खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग गांव के समीप हुई। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मुजीब खां गांव के निकट रोड किनारे अपने खेत पर धान की कटाई करने के लिए गए थे। वह खेत के समीप ही सड़क के किनारे कंबाइन मशीन के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान गोधी-खजुरिया रोड पर गोधी गांव की ओर से तेज गति से खजुरिया जा रहे ट्रक चालक ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने पीछा करके पकड़ लया। सूचना मिलने पर परिजनों के साथ खजुरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर गए पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पुत्र नजीब खां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर खजुरिया थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी ट्रक चालक मोहम्मद रिजवान पुत्र अमीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------------
बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल
मिलकखानम। बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में दो बाइक सवार राजमिस्त्री महेंद्र और किसान भूरा घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे थाना क्षेत्र के टीन का मझरा निवासी महेंद्र राजमिस्त्री का कार्य करके घर लौट रहा था। मिलकखानम में पेट्रोल पंप के सामने डिलारी गांव निवासी किसान भूरा तेजी की बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। भूरा के परिजन उसे गदरपुर ले गए, जबकि महेंद्र को जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed