{"_id":"68a8e156a26b1c5f200f352f","slug":"officials-are-investigating-yet-tenders-have-been-opened-rampur-news-c-282-1-rmp1001-151961-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अधिकारी कर रहे जांच, फिर भी खोल दिए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अधिकारी कर रहे जांच, फिर भी खोल दिए टेंडर
विज्ञापन
रामपुर। शहर की 10 चमाचम सड़कों को फिर से बनाने की तैयारी है। बोर्ड बैठक में इन सड़कों का प्रस्ताव पास होने के बाद आपत्ति लगी थी। अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं फिर भी टेंडर खोल दिए गए हैं।
नगर पालिका बोर्ड बैठक की चौथी बैठक हंगामेदार थी। उस वक्त 35 में से 31 प्रस्तावों पर आपसी सहमति के साथ मुहर लगी थी। इनमें प्रस्ताव संख्या-14 जिसमें सड़कों, नालों, नालियों और पुलियों का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया गया था। आरोप था कि इस प्रस्ताव संख्या में कई इंटरलाॅकिंग सड़कें ऐसी प्रस्तावित कर दी गई हैं, जिनका निर्माण पहले से हो चुका है और वह अभी काफी बेहतर हैं। इसके साथ पुलिया और आरसीसी नाले भी शामिल थे जिनको निर्माण करने के काफी समय बाद दोबारा बोर्ड बैठक प्रस्तावित कर दिया गया। इसमें मुख्य रूप से खानसामा में आरसीसी नाले का निर्माण और इंटरलॉकिंग रोड है।
मोहल्ला बजरिया खानसामा में डॉ. काशिफ के क्लीनिक के सामने पुलिया निर्माण भी पहले से हो चुका है। मोहल्ला डायमंड कॉलोनी में आमिर खां पहलवान के मकान से गुड्डू खां के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण भी पहले हो चुका है। इसके साथ बगदादी दरगाह के सामने इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण दिया गया जो पहले से ही बनी हुई थी। इन मोहल्लों में यह विकास कार्य पहले से ही हो चुके हैं। खास बात यह है कि कुछ समय पहले बने होने कारण इनको जीर्णोद्धार भी नहीं किया जाना है। सभी सड़कें, पुलिया और नाले सही सलामत है। कुल मिलाकर प्रस्ताव संख्या 14 के 10 विकास कार्य थे। इनको जब बोर्ड बैठक में प्रस्तावित किया गया था तो उस दौरान अमर उजाला में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस मामले की जांच एडीएम वित्त कर रहे हैं। इसके बावजूद बुधवार को टेंडर खोल दिए गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
2012-2013 में हुआ था सड़कों का निर्माण
रामपुर। जिन सड़कों के फिर से टेंडर कर दिए गए हैं, उन सड़कों का निर्माण सपा शासनकाल में 2012-2013 में हुआ था। उसके बाद से इस सड़क का निर्माण दोबारा नहीं हुआ है। बीच-बीच में सड़कों की मरम्मत हुई थीं, जिसको सही करा लिया जाता था लेकिन दोबारा पूरी सड़क का निर्माण नहीं हुआ।
-- -- -- --
-- -यह सड़कें थीं जांच के घेरे में-- -- -
-मोहल्ला डायमंड कॉलोनी में आमिर खां पहलवान के मकान से गुड्डू खां के मकान तक इंटरलॉकिग।
-मोहल्ला घेर मियां खां में सभासद शादाब अली के मकान से जुम्मा भाई के मकान तक आरसीसी नाले का निर्माण।
-मोहल्ला बजरिया खानसामा में डॉ. काशिफ के क्लीनिक के सामने पुलिया का निर्माण।
-मोहल्ला घेर आजम खां, दरी वाली गली में जावेद खां के मकान से सभासद व रईस खां के मकान तक इंटरलॅकिंग।
-मजार बगदादी साहब के सामने लतीफ मैकेनिक के घर से मुईन कुरैशी के मकान तक इंटरलॉकिंग रोड, नाली व पुलिया मरम्मत का कार्य।
-मोहल्ला खानसामा में श्री सरदार कुरैशी के मकान से प्याऊ व ट्रांसफार्मर तक आरसीसी नाले का निर्माण।
-मोहल्ला घेर नज्जू खां के फैसल मियां के मकान से आदिल मजीद के मकान तक ताहिर, इमरान के सामने इंटरलॉकिग।
-मोहल्ला घेर नज्जू खां में सरफराज खां के मकान से गुलफाम खां के मकान तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण।
-घेर हसन खां व खानकाह के पास डिपो वाली गली में इंटरलॉकिंग रोड व नाली मरम्मत कार्य।
-मोहल्ला घेर मजार बगदादी सहब से जमील खा के मकान तक इटरलॉकिग रोड का निर्माण कार्य।
-घेर नज्जू खां इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य। लिका, रामपुर।
-- -- -- -- --
कागजों में बना दी थी 10 लाख की सड़क
रामपुर। मोहल्ला घेर हसन खां में 2011-12 में बनी सड़क का 2023 में टेंडर निकाल दिया गया और उस पर कागजों में निर्माण दिखाकर लाखों की धनराशि की निकासी भी हो गई। इस मामले में पंजीयन निरस्त दिखाकर एक ठेकेदार को भी हटा दिया गया था।
-- -- -- -- -
वर्जन-- -- -
इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी भी स्तर से यदि बनी बनाई सड़कों पर लीपापाेती की गई है तो इसकी जांच होना बेहद जरूरी है। उच्चाधिकारी स्तर से रिपोर्ट मांगी गई है, रिपोर्ट बनाकर सौंपना है।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर
-- -- -- -- --
मामला मेरे संज्ञान में है और इस मामले में मैंने अधिशासी अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बनी बनाई सड़कों पर टेंडर होना एक गंभीर लापरवाही है।
-संदीप वर्मा, एडीएम वित्त, रामपुर

वर्जन