फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Officers should stay at the place of deployment at night only: DM

रात में तैनाती स्थल पर ही रुकें अधिकारी : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Officers should stay at the place of deployment at night only: DM
रामपुर। डीएम जोगिंदर सिंह ने जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को तैनाती स्थल पर ही रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही उनसे उनका आवासीय पता व संपर्क करने के साधनों का भी विवरण मांगा है। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप लोगों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। इसके लिए अधिकारी हर रोज दो घंटे कार्यालय में बैठकर समस्याएं सुनें। इसके अलावा सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही रहें। सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने तैनाती मुख्यालय पर ही रात में निवास करेंगे। साथ ही आठ फरवरी से पहले अपने आवासीय पते, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि के बारे में जानकारी भी लिखित रूप में दें। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचे और सुबह 10 बजे से 12 के बीच कार्यालय में बैठकर लोगों की शिकायतें सुनें। विभिन्न बैठकों एवं संपूर्ण समाधान दिवस में भी बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed