फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Objectionable photo of bride sent to groom's mobile, wedding procession returned

Rampur News: दूल्हे के मोबाइल पर दुल्हन की आपत्तिजनक फोटो भेजी, बरात लौटी

Sat, 13 Jul 2024 11:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 13 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Objectionable photo of bride sent to groom's mobile, wedding procession returned
सैदनगर (रामपुर)। टांडा थाना क्षेत्र में दूल्हा और दुल्हन की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थी। दूल्हा बरात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच गया। द्वार पूजा के बाद शादी की रस्में पूरी हो रही थीं, इसी दौरान दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे को फोन कर एक मैसेज भेज दिया। इसके बाद शादी के मंडप में बैठे दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिससे वधू पक्ष और वर पक्ष में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मामला टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां शुक्रवार की रात को शादी की तैयारी चल रही थी। शादी में फेरों की रस्म की तैयारी थी, तभी दूल्हे के मोबाइल पर फोन आ गया। इसी एक फोन कॉल ने शादी में हंगामा खड़ा करवा दिया। फोन कॉल सुनने के बाद दूल्हे ने मैसेज देखा, इसके बाद शादी से मना कर दिया। दरअसल दूल्हे के मोबाइल पर मैसेज करने वाला दुल्हन का प्रेमी ही था। प्रेमी ने प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल में खींचे थे, जिससे शादी के समय दूल्हे के मोबाइल पर भेज दिया। दूल्हे ने मोबाइल में फोटो देखने के बाद दूल्हे ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद रिश्तेदारों में शादी टूटने की बात सामने आते ही हंगामा हो गया। रिश्तेदारों ने दूल्हे को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दूल्हा किसी भी रिश्तेदार की बात सुनने को राजी नहीं हुआ। इसके बाद रिश्तेदारों में पंचायत बैठी, लेकिन बात नहीं बनने पर शादी नहीं हुई। दुल्हा बिना दुल्हन के ही लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed