फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nursing home seal

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा नर्सिंग होम किया सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
nursing home seal
स्वार। क्षेत्र के समोदिया गांव स्थित एक नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी ने छापा मारा। नर्सिंग होम संचालक इस दौरान नर्सिंग होम संचालन संबंधी कोई भी अभिलेख दिखाने में असमर्थ रहे जिसके चलते नर्सिंग होम सील कर दिया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि समोदिया गांव में न्यू अपोलो नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है, जो कि सीएमओ कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। यह शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की गई थी जिसके चलते शनिवार को नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर नर्सिंग होम पर छापे की कार्रवाई की। यहां संचालक मौजूद मिले। नोडल अधिकारी के अनुसार टीम ने जब उनसे रजिस्ट्रेशन आदि के संबंध में अभिलेख तलब किए तो वो कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। इसके चलते नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया। नोडल अधिकारी डा. देवेश चौधरी के साथ फार्मासस्टि शैलेंद्र सिंह रहे। नोडल अधिकारी ने बताया कि नर्सिंगहोम सील कर दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed