फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nsui youth congress hunger strike come to end

रामपुर और किन्नौर में जूस पिलाकर तोड़ी क्रमिक भूख हड़ताल

Wed, 07 Jul 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
nsui youth congress hunger strike come to end
रामपुर/किन्नौर। छात्र हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर जारी एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर साहिब सिंह मेहता और अधिवक्ता डीडी कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियों ने जूस पिलाकर क्रमिक अनशन को खत्म करवाया। इस मौके पर युकां कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सोनी, युवा कांग्रेस शिमला उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, तरूण कायथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं महाविद्यालय के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट करने, अंतिम वर्ष के छात्रों की ऑनलाइन परीक्षा करवाने के लिए किन्नौर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की संयुक्त क्रमिक भूख हड़ताल भी समाप्त हो गई है। अपनी मांगों को लेकर दोनों संगठन पिछले 8 दिन तक क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे थे। बुधवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पंचायतीराज के जिला संयोजक एडवोकेट राम सिंह नेगी ने जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाई।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस किन्नौर के उपाध्यक्ष किरण पंगटू ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में छात्रों के हित में फैसला नहीं लिया तो 9 जुलाई को युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी की अगुवाई में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आवास घेराव के लिए युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया संयोजक आरपी नेगी युलाम, भूपेश फनयान, विजय नेगी, रवि पांगटा, हरीश चारस, विवेक नेगी, कुलभूषण और सागर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed