फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nrlm workers were on strike

हड़ताल पर रहे एनआरएलएम कर्मचारी, अनिश्चितकालीन धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 01:12 AM IST
सार

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की और अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया।ऑउट सोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के एनआरएलएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन पर एकत्र हुए तथा वहीं अनिश्चित धरना देना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने प्रदेश में चल रहे शांतिप्रिय आंदोलन को कुचलने के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार दुबे को सरकार द्वारा बर्खास्त करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके बहाली की भी मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
nrlm workers were on strike

विस्तार

मुरादाबाद। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल की और अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ऑउट सोर्सिंग कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले जिले भर के एनआरएलएम कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विकास भवन पर एकत्र हुए तथा वहीं अनिश्चित धरना देना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर भी आंदोलनकारियों ने सभा की। जिसमें एचआर पॉलिसी में अनुमन्य सुविधाएं कर्मचारियों को प्रदान किए जाने, सात प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, प्रोफेशनल्स को शिक्षा भत्ता, लैपटॉप भत्ता, मोबाइल भत्ता एवं सेल्फ लर्निंग भत्ता दिए जाने. सभी एनआरएलएम कर्मचारियों का आउट सोर्सिंग समाप्त कर उनका नियमितीकरण (विभागीय संविदा) किये जाने, कर्मचारियों को उनके मूल निवास के नजदीक तैनाती किए जाने के लिए ट्रांसफर पॉलिसी तैयार किए जाने आदि की मांग की। कर्मचारियों ने प्रदेश में चल रहे शांतिप्रिय आंदोलन को कुचलने के लिए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार दुबे को सरकार द्वारा बर्खास्त करने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके बहाली की भी मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed