फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now families of roadways contract workers will also travel free of cost

अब रोडवेज के संविदा कर्मियों के परिजन भी करेंगे नि:शुल्क यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Now families of roadways contract workers will also travel free of cost
रामपुर। दिवाली से पहले शासन ने रोडवेज के संविदा कर्मियों को तोहफा दिया है। संविदा चालक व परिचालक के परिजन भी अब रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए उनको पास दिया जाएगा। जिले में 175 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

रोडवेज के नियमित कर्मचारियों और उनके परिजनों को लंबे समय से पास के माध्यम से नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही थी, लेकिन संविदा कर्मियों के परिजनों को यह लाभ नहीं मिल रहा था। दिवाली से ठीक पहले शासन ने रोडवेज में तैनात संविदा चालक और परिचालकों के परिजनों को भी निशुल्क यात्रा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए संविदा कर्मियों के परिजनों को पास जारी किए जाएंगे। इस संबंध में परिवहन निगम को आदेश प्राप्त हो गए हैं।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि संविदा कर्मी की ओर से दस्तावेजों में नामित किए गए नॉमिनी सदस्यों को ही यात्रा पास का लाभ दिया जाएगा। वर्ष में पांच बार यात्रा पास लागू होगा। पांच बार से अधिक संख्या में यात्रा करने पर पाबंदी रहेगी। इस पर रोडवेज के संविदा कर्मियों में खुशी के लिए दौड़ गई है। स्थानीय रोडवेज डिपो में 90 चालक और 85 परिचालक संविदा कर्मी के रूप में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

संविदा कर्मियों के परिजन को नि:शुल्क यात्रा पास देने का आदेश मिल गया है। डिपो में 90 चालक और 85 परिचालक संविदा कर्मी हैं। दस्तावेजों में नॉमिनी सदस्यों को ही यात्रा पास जारी किया जाएगा।

--दीपचंद जैन, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रामपुर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed