फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now electricity will not be cut off if the balance is exhausted, emergency credit will be available

Rampur News: अब बैलेंस खत्म होने पर नहीं उड़ेगी बिजली, इमरजेंसी क्रेडिट मिलेगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Now electricity will not be cut off if the balance is exhausted, emergency credit will be available
रामपुर। पर्याप्त बैलेंस न रह जाने पर अब तुरंत कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। इमरजेंसी क्रेडिट के जरिए बिजली सप्लाई चलती रहेगी। लंबे समय से विभाग को इस तरह की शिकायतें आ रही थीं, जिसके बाद निर्णय लेते हुए यह कदम उठाया गया है। शर्त यह रखी गई है कि एक किलोवॉट तक की श्रेणी वाले उपभोक्ताओं को 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी और एक से अधिक किलोवॉट होने पर तीन दिन का क्रेडिट बैलेंस दिया जा सकेगा। इससे उपभोक्ताओं का सीधे कनेक्शन नहीं कटेगा। यूपीपीसीएल स्मार्ट एप पर इसको अपडेट किया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगने के साथ जिले में कई जगहों से अलग-अलग तरह की शिकायतें देखने को मिल रही थीं। उपभोक्ताओं का कहना था कि बिल जमा करने के बाद जैसे ही बैलेंस खत्म होता है तो तुरंत कनेक्शन काट दिया जाता है और वह लोग बिजलीघरों में कनेक्शन जुड़वाने के लिए भटकते हैं और फिर भी उनके कनेक्शन जुड़ नहीं पाते। इस समस्या को देखते हुए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने शर्तो के साथ उपभोक्ताओं को सहूलियत दी है। इसमें एक किलोवॉट तक की श्रेणी वाले उपभोक्ताओं को बैलेंस समाप्त होने पर 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी और ऑटोमेटिक इमरजेंसी क्रेडिट बिल उनके पास जमा हो जाएगा, इससे कनेक्शन कटने से बच जाएंगे। वहीं एक किलोवॉट से ऊपर के कनेक्शन पर तीन दिन के लिए क्रेडिट बैलेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन


यूपीपीसीएल स्मार्ट एप पर मिलेगी सुविधा
रामपुर। पारदर्शिता और बेहतर सेवा के लिए 1912 हेल्पलाइन और यूपीपीसीएल स्मार्ट एप की सुविधा का उपयोग किया जा सकता है। इस हेल्पलाइन पर लोग अपनी समस्या रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
वर्जन--
बैलेंस खत्म होने पर भी बिजली कनेक्शन नहीं कट सकेंगे। इमरजेसी क्रेडिट पीरियड के जरिए बैलेंस उसमें रहेगा। इससे उपभोक्ताओं को दोबारा कनेक्शन जुड़वाने के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे।
-सत्येंद्र चौहान, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग, रामपुर
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed