{"_id":"665131c6395969ace5084d45","slug":"now-drivers-will-drive-with-whole-family-rampur-news-c-282-1-rmp1004-122366-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अब 'पूरे परिवार' के साथ वाहन चलाएंगे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अब 'पूरे परिवार' के साथ वाहन चलाएंगे चालक
विज्ञापन
रामपुर। ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए प्रशासन ने नया उपाय खोजा है। इसके तहत अब व्यावसायिक वाहन चालकों को वाहन के केबिन में अपने परिवार की तस्वीर लगानी होगी। ऐसा करने से चालक के दिमाग में हर समय अपने परिवार का ख्याल रहेगा। इससे न सिर्फ ओवरस्पीडिंग पर लगाम लगेगी बल्कि सड़क हादसों में भी कमी आएगी, ऐसा प्रशासन का मानना है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में डीएम जोगिंदर सिंह ने कहा कि जिले में जो चिह्नित ब्लैक स्पॉट हैं उन पर सुरक्षा से जुड़े कार्यों में तेजी लाई जाए। लोक निर्माण विभाग को पूर्व में चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स पर जरूरी सुरक्षात्मक कार्य करने के लिए पांच लाख रुपये का आवंटन किया गया था जिसके सापेक्ष अब तक कराए गए कार्यों के संबंध में जिलाधिकारी ने रिपोर्ट तलब की। जिलाधिकारी ने एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वह सीट बेल्ट, हेलमेट, गलत दिशा में चलने वाले वाहन एवं अन्य विभिन्न प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अड्डे पर बसें न ले जाने पर होगा चालान
रामपुर शहर में रोडवेज बसों को वाहन चालक रोडवेज बस अड्डे पर न ले जाकर आंबेडकर पार्क पर सवारी बैठाते हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और एआरएम रोडवेज को निर्देश दिए कि वह सख्त कदम उठाएं और यह सुनिश्चित करें कि रोडवेज बसें बस अड्डे के परिसर में ही रुकें ताकि सवारियों को परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि वह आंबेडकर पार्क पर सवारी बैठाने वाली रोडवेज बसों का चालान करें। उन्होंने एआरटीओ और डीआईओएस को निर्देश दिए कि वह एनसीसी और स्काउट गाइड के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान में शामिल करें। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली और बीएसए संजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।