फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   now children is becoming free from tension

प्रोत्साहित करते रहें, तनाव से उबर रहे बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
now children is becoming free from tension
रामपुर। छोटी कक्षाओं के बच्चों में कोविड संक्रमण काल में मानसिक तनाव के कई मामले सामने आए। अब भी लगातार इस तरह केस सामने आ रहे हैं लेकिन पहले की अपेक्षा अब सुधार है। मनोचिकित्सक, काउंसलर और शिक्षक बच्चों को मानसिक तनाव से उबारने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। बच्चे तेजी से तनाव से उबर रहे हैं, लेकिन अभी उन्हें प्रोत्साहित करते रहने की जरूरत है। बच्चों के मोबाइल से चिपके रहने की दिक्कतें भी कम हुई हैं। कोविड महामारी में लोग घरों में पूरी तरह से कैद हो गए। उस समय इसका सबसे ज्यादा असर छोटी कक्षा के बच्चों पर पड़ा। करीब दो साल तक चली ऑनलाइन कक्षाओं से हर कक्षा के विद्यार्थियों की आदत मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर से चिपके रहने की बन गई। उनका स्वभाव भी चिड़चिड़ा होने लगा। घर से बाहर निकलने पर पाबंदी ने बच्चों को अवसाद की ओर धकेल दिया। यह अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन गई। करीब दो साल बाद जब इस सत्र में विद्यालय खुले तो बच्चों की इस लत से स्कूल में शिक्षकों का सामना हुआ। सीबीएसई के कई स्कूलों में मनोचिकित्सकों का भी सहारा लिया गया। अब इन मामलों में काफी हद तक कमी आई है। ऑफलाइन पढ़ाई शुरू होने के बाद मोबाइल से बच्चों की दूरी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed