फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now a leopard has been spotted in Ladpur Semra, villagers are in panic.

Rampur News: अब लाडपुर सेमरा में दिखाई दिया तेंदुआ, दहशत में ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now a leopard has been spotted in Ladpur Semra, villagers are in panic.
स्वार। क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं। करीमपुर और जमना-जमनी के बाद अब लाडपुर सेमरा गांव में भी तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुशील दिवाकर के घर लगे सीसीटीवी कैमरों में मंगलवार देर रात तेंदुए की तस्वीरें कैद हुईं। फुटेज सामने आने के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई और सूचना देने के बाद भी वन विभाग के मौके पर न पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात मंसूरपुर–लाडपुर मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया। अंधेरे में कुछ ग्रामीणों ने जानवर की आकृति देखी, लेकिन जब सुबह तेंदुए के पदचिह्न स्पष्ट रूप से दिखाई दिए, तो ग्रामीणों को यकीन हो गया कि तेंदुआ गांव में घुस आया है। इसके बाद उन्होंने सुशील दिवाकर के घर लगे कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें तेंदुआ सड़क पर चहलकदमी करता हुआ नजर आया। किसानों ने बताया कि गांव के चारों ओर खेत और झाड़ियां होने से तेंदुए के छिपे रहने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई ग्रामीणों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से गांव के कुत्ते लापता हो रहे हैं, जिससे पहले ही आशंका थी कि कोई जंगली जानवर आसपास है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के कई घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे नाराज होकर उन्होंने वन विभाग के हल्का दरोगा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे सामूहिक आंदोलन करेंगे।

लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। प्रदर्शन करने वालों में विकास कुमार, नितिन कुमार, वेदप्रकाश, गुनानंद, भूपसिंह, पवन, राधेश्याम सहित अनेकों ग्रामीण शामिल रहे। इस संबंध में वन दरोगा कुलवीर सिंह ने बताया कि धर्मपुर उत्तरी स्थित बंद पड़े ढिल्लो स्टोन क्रेशर पर पिंजरा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed