फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to viveka nand trust

कम स्टांप लगाने में फंसा स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट, डीएम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
notice to viveka nand trust
रामपुर। 8.96 लाख रुपये का कम स्टांप लगाने के आरोप में स्वामी विवेकानंद अस्पताल के संचालक घिर गए हैं। जिलाधिकारी कोर्ट में संचालक के खिलाफ वाद दायर किया गया है। जिलाधिकारी ने इस मामले में नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट भी अपर जिलाधिकारी से तलब की है। अब इस मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद ट्रस्ट की ओर से स्वार रोड पर इसी नाम से एक निजी अस्पताल खोला गया है। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से जमीन भी खरीदी गई थी। आरोप है कि इस जमीन पर 8.96 लाख रुपये का कम स्टांप अदा किया गया, जिसकी जांच कराई गई तो मामला साफ हो गया। मामले सामने आने के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद यादव के खिलाफ कम स्टांप अदा करने का वाद जिलाधिकारी कोर्ट में दर्ज कर लिया गया है। जिलाधिकारी कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। कोर्ट की ओर से इस मामले में संचालक विनोद यादव को नोटिस भी जारी किया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच रिपोर्ट भी एडीएम वित्त एवं राजस्व से तलब की गई है। अब इस मामले की सुनवाई 12 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed