फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to gis company

Rampur News: सर्वे में कमी पर जीआईएस को नगर पालिका का नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
notice to gis company
रामपुर। जीआईएस सर्वे के तहत की जाने वाली भवनों और खाली प्लाटों की इंट्री करने में जीआईएस कंपनी से चूक हो गई। जिस वजह से कई बार डबल इंट्री और वार्डों के खाली प्लाटों की पूरी जानकारी उपलब्ध न कराने पर नगर पालिका की टीम ने कंपनी को नोटिस दिया है और उनसे दोबारा संशोधन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शहर का सर्वे कर छूटे भवन और खाली प्लाटों की इंट्री तक सभी कुछ जीआईएस कंपनी को दिया गया है। यह सर्वे इसलिए भी कराया गया है ताकि टैक्स जमा करने में कोई भी भवन छूट न जाए। रोजाना सर्वे रिपोर्ट नगर पालिका के पास आती है जिसको पालिका अपने डॉक्यूमेंट से मिलान करती है। इस दौरान कई बार भवन स्वामी की दो बार इंट्री और खाली प्लाटो के स्वामी न मिलने पर नो रिस्पांस की रिपोर्ट बनाई गई थी। जिसको लेकर पालिका ने इसमें सुधार करने के लिए कंपनी को नोटिस दिया था और दोबारा से सही अपडेट करने के लिए कहा है। कंपनी अब इन वार्डों में दोबारा सुधार कर सर्वे करने की कोशिश मे जुटी हुई है। इधर, कर अधीक्षक मयूरी शर्मा ने बताया कि नगर पालिका ने इंट्री सही न होने पर कंपनी को नोटिस दिया था। पालिका की रिपोर्ट और कंपनी की रिपोर्ट में काफी अंतर आ रहा था। जिसको देखते हुए सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed