फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to exen

एक्सईएन के वेतन पर रोक व नोटिस जारी, एसडीओ के तीन माह के वेतन से होगी कटौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
notice to exen
रामपुर। जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर के वेतन पर रोक लगाने एवं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं, जबकि एसडीओ के तीन माह वेतन से कटौती करने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि एक उपभोक्ता से बातचीत के दौरान डीएम को पता चला था कि कई बार चक्कर लगाने के बाद भी उसे कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने विभाग की खराब कार्यप्रणाली को लेकर प्रबंध निदेशक को जानकारी देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ नवाब गेट स्थिति अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भीष्म कुमार तोमर के कार्यालय पहुंच गए। डीएम के अचानक पहुंचने के बारे में जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम को दफ्तर से सात कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जबकि एक्सईएन भी अपने कार्यालय में नहीं थे। जानकारी पर पता लगा कि एक्सईएन शिविर में गए हैं। डीएम ने विद्युत समस्याओं का समाधान कराने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं से बातचीत की तथा पटल सहायकों से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान कराने के बारे में पूछताछ की। विद्युत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एक आवेदक द्वारा जिलाधिकारी से लंबे समय से विद्युत विभाग के अधिकारियों से बातचीत एवं बार-बार कार्यालय आने के बावजूद भी विद्युत कनेक्शन न होने की शिकायत की गई, जिस पर डीएम ने संबंधित पटल सहायक, जेई और एसडीओ का तीन माह का वेतन काटने और अधिशासी अभियन्ता का वेतन रोकते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विद्युत विभाग के एमडी को भी कार्यालय की खराब व्यवस्था से अवगत कराया जाएगा। कार्यालय में गंदगी एवं जर्जर भवन को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए तथा कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी ने कांशीराम कालोनी में विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए विद्युत समाधान शिविर का भी औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के पहुंचते ही शिकायतकर्ताओं ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिनके संबंध में जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि शिविर के माध्यम से विद्युत उपभोक्ता की समस्याओं का समाधान हो। इस बात पर विशेष जोर दिया जाए तथा अधीक्षण अभियंता स्वयं गंभीरतापूर्वक शिकायतों के समाधान की मॉनीटरिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed