{"_id":"68e2d8c3eeb5d311c00df41a","slug":"notice-to-49-colleges-for-not-marking-attendance-online-rampur-news-c-282-1-rmp1023-155163-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर 49 कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं करने पर 49 कॉलेजों को नोटिस
विज्ञापन
रामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विभाग की वेबसाइट पर कॉलेज प्रोफाइल, शिक्षकों, कार्मिकों का विवरण, जिओ लोकेशन अपडेट ओर ऑनलाइन उपस्थिति न करने 49 कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन में शेष कार्य पूर्ण न करने पर कॉलेज प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र निर्धारण के लिए जिले के सभी कॉलेजों को अपने कॉलेज प्रांगण की जियो लोकेशन को अपडेट करना था। जिसके बाद ही केंद्रों का निर्धारण होगा। विद्यालयों को लोकेशन पोर्टल पर मोबाइल एप के जरिए अपडेट करने की आखिरी तिथि 15 सितंबर थी। जिसमें जिले के 49 कॉलेजों ने अक्टूबर तक भी यह कार्य नहीं किया।
लापरवाही के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी कॉलेजों को नोटिस जारी किया गया है। साथ की तीन दिन में विभाग की वेबसाइट पर कॉलेज प्रोफाइल, शिक्षकों/ कार्मिकों का विवरण, जिओ लोकेशन अपडेट ओर ऑनलाइन उपस्थिति अपडेट नहीं की तो सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस लापरवाही के चलते हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के केंद्र निर्धारण में देरी हो सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल के अनुसार जिले के जितने भी कॉलेजों ने ऑनलाइन उपस्थिति और जिओ लोकेशन अपडेट नहीं की है, उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया है। तीन में सभी कार्य पूरे नहीं करने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।