फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   notice to 42 panchayat secertery

कार्य में लापरवाही पर 35 ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन पर रोक, 40 को अंतिम नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
notice to 42 panchayat secertery
रामपुर। ग्राम पंचायतों में पंचायत घर निर्माण में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ( जिला पंचायत राज अधिकारी ने 35 ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान पर रोक और 40 को अंतिम नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में ग्राम निधि से ग्राम ग्राम पंचायतों में 510 पंचायत भवन का निर्माण कराया जाना है। इसके लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। उसके मुताबिक सभी पंचायत घरों का निर्माण नवंबर तक पूरा किया जाना है। इसके सापेक्ष अभी तक सिर्फ 290 पंचायत घर मुकम्मल हो सके हैं। बाकी, 210 पंचायत भवन अधूरे पड़े हैं। ऐसे में शासन ने पंचायत घरों का निर्माण समय से पूरा करने के लिए अधिकारियों पर शिकंजा कसा है। लिहाजा, कार्य में लापरवाही बरतने पर 35 ग्राम पंचायत सचिव के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। जबकि, 40 सचिवों को अंतिम नोटिस जारी किया है। जिला पंचायत राज अधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जो पंचायत अधूरे पड़े हैं, उनका निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराया जा रहा है। इसके अलावा सात पंचायत घरों के निर्माण के लिए भूमि नहीं मिल सकी है। उनके लिए भी भूमि की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed