{"_id":"6421d424f704f633a80e4134","slug":"notice-pasted-at-sp-mla-naseer-khans-house-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: आजम खां के करीबी सपा विधायक नसीर खां के घर पर नोटिस चस्पा, कराई मुनादी, कोर्ट में हाजिर होने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: आजम खां के करीबी सपा विधायक नसीर खां के घर पर नोटिस चस्पा, कराई मुनादी, कोर्ट में हाजिर होने को कहा
Mon, 27 Mar 2023 11:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:06 PM IST
सार
आजम खां के करीबी माने जाने वाले चमरौआ विधानसभा सीट से सपा के विधायक नसीर अहमद खां के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा कर उसको जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कराने के आरोप में दर्ज मुकदमे के वो आरोपी हैं।
विज्ञापन
सपा विधायक नसीर खां के घर पर नोटिस चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा विधायक नसीर अहमद खां के मोहल्ला बेरियान स्थित आवास पर कोतवाली पुलिस ने नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। सपा विधायक के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी है। पुलिस ने मुनादी करा कर कहा कि विधायक अगली सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर हो।
विज्ञापन
आजम खां के करीबी माने जाने वाले चमरौआ विधानसभा सीट से सपा के विधायक नसीर अहमद खां के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा कर उसको जौहर यूनिवर्सिटी में शामिल कराने के आरोप में दर्ज मुकदमे के वो आरोपी हैं। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। विधायक सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ पहले समन जारी किया था। पिछली सुनवाई पर उनके खिलाफ समन जारी किया गया था।
विज्ञापन
सोमवार को कोतवाली पुलिस ने उनके मोहल्ला बेरियान स्थित आवाज पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई। पुलिस का कहना है कि सपा विधायक नसीर अहमद खां कहां पर हैं इसका पता नहीं चल पा रहा है। ऐसी स्थिति में उनको वारंट की तामील नहीं कराई जा सकी है। वारंट की तामील नहीं होने की स्थिति में उनके आवास नोटिस चस्पा किया गया है। साथ ढोल बजाकर मुनादी कराई गई है कि विधायक मुकदमे की अगली सुनवाई पर कोर्ट में हाजिर हों। पुलिस का कहना है कि नोटिस की एक कॉपी नसीर अहमद खां के लखनऊ स्थित विधायक आवास पर भी चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन