फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Notice issued to remove encroachment in Tanda-Badli

Rampur News: टांडा-बादली में अतिक्रमण हटाने को नोटिस जारी

Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 16 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to remove encroachment in Tanda-Badli
टांडा। पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण के नाम पर टांडा और ग्राम बादली में प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार से चिह्नित दुकानों और मकानों के मालिकों को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार एक हजार से अधिक निर्माण चिह्नित किए जा चुके हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से नोटिस दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन




नोटिस मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जारी नोटिस में साफ तौर पर लिखा गया है कि चिह्नित स्थल पर अवैध निर्माण करने वालों को सात दिन के भीतर खुद से निर्माण हटाना होगा। तय समय सीमा में निर्माण न हटाए जाने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में न पारदर्शिता है, न ही किसी की बात सुनी गई। धार्मिक स्थलों, रिहायशी मकानों और पीढ़ियों से चली आ रहीं दुकानों पर लाल निशान लगाना और अब नोटिस देना पूरी तरह अमानवीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed