{"_id":"61e0706be2580c1c4e569fc0","slug":"nomination-will-be-fill-up-28-janaury-rampur-news-mbd4159405117","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 से 28 तक जनवरी कलक्ट्रेट में दाखिल किए जाएंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 से 28 तक जनवरी कलक्ट्रेट में दाखिल किए जाएंगे नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 21 से 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन का समय पूर्वाहन ग्यारह बजे से दोपहर को तीन बजे तक रहेगा। पूरी नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर में ही होगी, जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन किए जाएंगे।
जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि जनपद रामपुर में व्यवस्थित पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना जारी होने के बाद 21 जनवरी से 28 जनवरी तक नामांकन होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा 34-स्वार की नामाकंन प्रक्रिया न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कक्ष संख्या-16 कलक्ट्रेट, विधानसभा 35-चमरौआ की नामाकंन प्रक्रिया न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-12 कलक्ट्रेट, विधानसभा 36-बिलासपुर न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर कक्ष संख्या-20 कलक्ट्रेट, विधानसभा 37-रामपुर की नामाकंन प्रक्रिया न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष संख्या-08 कलक्ट्रेट एवं विधानसभा 38-मिलक (अनुसूचित जाति) की नामाकंन प्रक्रिया न्यायालय बन्दोवस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या-18 कलक्ट्रेट में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच 29 जनवरी को पूर्वाहन 11 बजे से की जाएगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा, जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो में से रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में 31 जनवरी को तीन बजे अपराहन के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी।