फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nomination will be fill up 28 janaury

21 से 28 तक जनवरी कलक्ट्रेट में दाखिल किए जाएंगे नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
nomination will be fill up 28 janaury
रामपुर। विधानसभा चुनाव के लिए 21 से 28 जनवरी तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन का समय पूर्वाहन ग्यारह बजे से दोपहर को तीन बजे तक रहेगा। पूरी नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर में ही होगी, जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के नामांकन किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि जनपद रामपुर में व्यवस्थित पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अधिसूचना जारी होने के बाद 21 जनवरी से 28 जनवरी तक नामांकन होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा 34-स्वार की नामाकंन प्रक्रिया न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कक्ष संख्या-16 कलक्ट्रेट, विधानसभा 35-चमरौआ की नामाकंन प्रक्रिया न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-12 कलक्ट्रेट, विधानसभा 36-बिलासपुर न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर कक्ष संख्या-20 कलक्ट्रेट, विधानसभा 37-रामपुर की नामाकंन प्रक्रिया न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष संख्या-08 कलक्ट्रेट एवं विधानसभा 38-मिलक (अनुसूचित जाति) की नामाकंन प्रक्रिया न्यायालय बन्दोवस्त अधिकारी चकबंदी कक्ष संख्या-18 कलक्ट्रेट में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की जांच 29 जनवरी को पूर्वाहन 11 बजे से की जाएगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना या तो अभ्यर्थी द्वारा या उसके किसी प्रस्थापक द्वारा या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा, जो अभ्यर्थी द्वारा उसे परिदत्त करने के लिए लिखित में प्राधिकृत किया गया हो में से रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में 31 जनवरी को तीन बजे अपराहन के पूर्व परिदत्त की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed