फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nodal officer created for supply of essential goods in lockdown

लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए बनाए नोडल अधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer created for supply of essential goods in lockdown
रामपुर। लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही सहायक नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। ये अधिकारी आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे और कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन

कोविड-19 के संक्रमण से राहत एवं बचाव के लिए शासन द्वारा लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। ऐसे में जनपद में आवश्यक खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी ने अभिहित अधिकारी राजेश कुमार अग्रहरि को नोडल अधिकारी तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनन्द कुमार देव को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति एवं उपलब्धता के लिए जनपद स्तर पर एक कन्ट्रोल रूम स्थापित करेंगे, जिसमें पालीवार आठ-आठ घण्टे की डयूटी लगाएंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी इस कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराएंगे। थोक एवं फुटकर व्यापार के प्रतिनिधियों से समन्वय कराकर आवश्यक खाद्यान्न जैसे गेहूं, चावल, आटा, दाल, तेल आदि का थोक मूल्य और फुटकर मूल्य का भी निर्धारण कराएंगें। इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट और तहसीलों के उपजिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर खाद्यान्न की आपूर्ति निर्धारित रेट पर करवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी थोक व्यापारी या फुटकर व्यापारी के द्वारा खाद्य सामग्री को निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर विक्रय किया जाता है अथवा आपूर्ति के संबंध में खाद्यान्न की जानबूझकर बाजार में कमी उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है, तो उसके विरुद्ध राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed