फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   No weighing of paddy at FCI centre

Rampur News: एफसीआई केंद्र पर धान की तौल नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
No weighing of paddy at FCI centre
बिलासपुर। एसडीएम अरुण कुमार ने बुधवार को नवीन मंडी पहुंचकर धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एफसीआई के क्रय केंद्र पर एक भी किलो धान की ताैल नहीं पाई गई। एसडीएम में नाराजगी जताते हुए सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों के धान की खरीद करें।
विज्ञापन

किसान और किसान संगठन से जुड़े तमाम लोग प्रशासन से शिकायत कर रहे थे कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद नहीं हो रही है। उन्होंने केंद्र प्रभारी पर नमी अधिक बताकर धान न खरीदने व मजदूर के अधिक चार्ज वसूलने के आरोप लगाए थे। बुधवार की दोपहर एसडीएम नवीन मंडी पहुंचे। उन्होंने सचिव सोमेंद्रु कौशिक से क्रय केंद्रों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 37 धान खरीद केंद्र स्थापित हैं, जिसमें नवीन मंडी में 22 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें एक क्रय केंद्र बाजरा की फसल खरीदने के लिए स्थापित किया गया है। उन्होंने अब तक करीब 12 क्विंटल धान की खरीद होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआई के क्रय केंद्र पर धान की खरीद जीरो पाई गई। किसी भी केंद्र पर बायोमेट्रिक पाश मशीन उपलब्ध नहीं पाई गई। क्रय केंद्र प्रभारियों ने बताया कि वह फिलहाल ऑफलाइन धान की खरीद कर रहे हैं। मशीन आने पर बाद में किसानों के ई-पाश मशीन पर अंगूठे लगवा लेंगे।

एसडीएम ने तुरंत मशीन मंगवाने को कहा। भाकियू टिकैत तहसील जिला प्रवक्ता निरपजीत सिंह आदि ने कहा कि केंद्र प्रभारी 17 फीसदी नमी से अधिक धान को नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed