{"_id":"6ab434995e5932be9807ceb9","slug":"no-trace-found-of-the-youth-who-drowned-in-the-kosi-river-even-after-24-hours-rampur-news-c-282-1-rmp1004-180788-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कोसी नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कोसी नदी में डूबे युवक का 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
Thu, 24 Sep 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। कोसी नदी में डूबे पनवड़िया निवासी मजदूर राजपाल (35) का 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। मंगलवार को लापता हुए राजपाल की तलाश में बुधवार को बड़ा अभियान चलाया गया।
पीएसी के गोताखोरों ने करीब दस किलोमीटर के दायरे में तलाश अभियान चलाया। नाव के जरिये भी नदी के संभावित स्थानों को खंगाला गया, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया निवासी राजपाल मंगलवार को साथियों के साथ कोसी नदी में नहाने गए थे। गहरे पानी में जाने के बाद वह तेज बहाव में लापता हो गए।
घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों, पुलिस और बचाव दल ने तलाश शुरू की, जिसके बाद पीएसी के गोताखोरों ने मोर्चा संभाला। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि राजपाल की तलाश लगातार जारी है। पर अभी तक उनका पता नहीं लग सका है। हादसे के बाद से परिजन नदी किनारे डेरा डाले हुए हैं और उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है। संवाद