फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   No negligence will be tolerated in construction works

Rampur News: निर्माण कार्यों में कोई लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Wed, 11 Oct 2023 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 11 Oct 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
No negligence will be tolerated in construction works
बिलासपुर। पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के साथ नगर का भ्रमण कर नगर के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा और आवश्यक निर्देश दिए। दोपहर करीब 12:00 बजे पालिका अध्यक्ष नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई प्रभारी राजीव कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने तहसील परिसर व तहसील के आसपास कार्य करने वाले सफाई कर्मियों वी भी क्लास लगाई और हिदायत दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने शीघ्रता के साथ सफाई व्यवस्था को मुकम्मल करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के साथ नगर का भ्रमण किया। उन्होंने पंजाबी कॉलोनी, कैनाल रोड आदि स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे कर्मियों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। किसी भी निर्माण कार्य में खराब गुणवत्ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बेहतर क्वालिटी की सामग्री इस्तेमाल करने की भी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed