फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no corona case found

एक बार फिर जिले में राहत भरी खबर, रविवार को कोई नया मामला नहीं आया सामने

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
no corona case found
रामपुर। जिले में एक बार फिर रविवार को राहत भरी खबर आई है। रविवार को जिले में नए संक्रमितों की संख्या शून्य आई है। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2963 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले तीन हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या घटती जा रही है। जिसे देख कर लग रहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में हैं। वहीं, जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, शनिवार को एक बार फिर जिले में पांच दिन बाद तीन मामले सामने आए थे। मगर,रविवार को एक बार फिर राहत भरी खबर आई। जिले में संक्रमित की संख्या शून्य रही। रविवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2963 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले तीन रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed