{"_id":"62191d3dd0db1d252f10cc97","slug":"no-corona-case-found-rampur-news-mbd419868577","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मुक्ति की ओर बढ़ा जिला, संक्रिय मामले मात्र दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से मुक्ति की ओर बढ़ा जिला, संक्रिय मामले मात्र दो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना घट रही है। जिसे देखकर लग रहा है कि अब जिला जल्द ही कोरोना संक्रमण से मुक्त हो जाएगा। शुक्रवार को जिले में संक्रमितों की संख्या शून्य रही। इससे जिले में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर दो रह गई है।
कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने भय की एक दीवार खड़ी कर दी थी। जिसकी वजह से लोग तीसरी लहर में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बाहर निकले। जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण का पहली और दूसरी लहर से कम प्रकोप रहा। इसके साथ ही जिले में टीकाकरण की रफ्तार भी अच्छी रही। लोगों ने समय से टीकाकरण कराया जिससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी। तीसरी लहर में दिसंबर और जनवरी महीने में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए थे। लेकिन, फरवरी आते ही कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। अब जिले में पांच दिन से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। वहीं, शुक्रवार को दो लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या घटकर दो रह गई है। चिकित्सकों द्वारा लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव की सलाह दी जा रही है। साथ ही टीकाकरण करवाने के लिए कहा जा रहा है क्योंकि, अभी कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। जिसके चलते सभी को कोरोना के नियमों का पालन करते हुए ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है।