फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no corona case found

अगस्त माह की राहत भरी शुरूआत, जिले में नहीं निकला कोई कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
no corona case found
रामपुर। कोरोना संक्रमण के बीच अगस्त माह की राहत भरी शुरूआत हुई है। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या शून्य निकली है, जबकि तीन लोगों ने आइसोलेशन को अवधि को पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में मार्च माह के अंतिम सप्ताह से लेकर मई मध्य तक कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में नए संक्रमित मामले आए थे। वहीं, अप्रैल से लेकर मई तक जिले में कई दिन नए संक्रमण को आंकड़ा सौ से अधिक रहा था, लेकिन अब लगातार राहत भरी खबर आ रही है। रविवार को जारी रिपोर्ट में नए संक्रमितों की संख्या शून्य है। इससे पहले 25 जून, 27 जून, 29 जून, 30 जून के साथ दो जुलाई और चार जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई, 13 जुलाई, 16 जुलाई, 19 जुलाई, 20 जुलाई, 21 जुलाई, 22 जुलाई, 24 जुलाई, 25 जुलाई और 29 जुलाई को भी कोई संक्रमित नहीं पाया गया था। जिले में अब तीन सक्रिय मामले रह गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed