फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no change in sariyat

कानून-ए-इलाही में बदलाव मुमकिन नहीं

Sat, 05 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
no change in sariyat
रामपुर में शुक्रवार को हाफिज साहब के उर्स पर तकरीर करते शहर इमाम मुफती महबूब अली साहब। अमर उजाला

विज्ञापन

शहर की मस्जिदों और खानकाहों में तीन तलाक और कामन सिविल कोड का मुद्दा गूंजा। उलमा ने केंद्र सरकार को चेताया कि शरीयत में किसी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आस्ताना-ए- आलिया जमालिया में भी सरकार के खिलाफ तमाम उलमा जुटे। 

शहर की मस्जिदों में जुमे की नमाज से पहले तकरीर में उलमा ने केंद्र सरकार की मजम्मत की। उलमा ने कहा कि शरीयत में किसी तरह की दखलअंदाजी या उसमें किसी तरह का रद्दो बदल नहीं किया जा सकता। क्योंकि यह कानूने इलाही है जो रहती दुनिया तक कायम रहेगा। उलमा ने कहा कि मुसलमानों को कामन सिविल कोड की भी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार को चेताया कि शरीयते कानून में किसी  तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं जाएगी। हजरत हाफिज साहब के उर्स के मौके पर भी तीन तलाक में रद्दोबदल की मुखालफत की गई। आल इंडिया तहफ्फुज शरीयत कमेटी की जानिब से आस्ताना आलिया जमालिया में तहफ्फुज शरीयत कांफ्रेंस मुनक्किद की गई। उसमें मुकामी और बाहर के तमाम उलमा जुटे। मदरसा अल जामेअतुल फातिमा नूरिया काशीपुर में हुई मीटिंग में हुकुमते हिंद की इस्लामी कानून में बेजा दखलअंदाजी और कामन सिविल कोड जैसे इस्लाम मुखालिफ मसाइल पर गुफ्तगू की गई। चेतावनी दी कि केंद्र सरकार अपना रवैया बदले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कारी मकबूल अहमद रजवी जमाली, मोहम्मद दानिश खां, हाफिज राहत अली, कारी मुरसलीन, मोहम्मद तालिब,  हाजी महबूब, हाफिज शमशाद, मौलाना अब्दुल वहाब भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed