फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nine students absent in samestor exam

सेमेस्टर परीक्षा से गैरहाजिर रहे नौ परीक्षार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
nine students absent in samestor exam
रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय रजा डिग्री कालेज में पहली पाली में बीए प्रथम वर्ष की अर्थशास्त्र, दूसरी पाली में बिजनेस स्टेटिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा हुई। जिसमें 474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन, आठ परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, जबकि 466 ने परीक्षा दी। राजकीय महिला डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की अर्थशास्त्र और द्वितीय पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। जिसमें 120 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। राजकीय रजा डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और राजकीय महिला डिग्री कालेज के प्राचार्य डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कराई जा रही है। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए सफाई, स्वछता, हैंडवॉश, मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है। सोमवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed