फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nine private hospitals taken for corona patients

जिले के नौ प्राइवेट अस्पताल किए गए अधिग्रहीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
nine private hospitals taken for corona patients
रामपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए जिले में नौ निजी अस्पताल को अधिग्रहीत किया गया है। इन अस्पतालों में 338 बेड हैं, जहां आकस्मिक स्थिति में कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा जाएगा और उनका उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रामपुर के टांडा में भी पांच कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। ऐसे में सतर्कता और बरती जा रही है। साथ ही चिकित्सा विभाग की ओर से किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। जिला अस्पताल के साथ ही जिले के निजी चिकित्सालयों को भी अधिग्रहीत किया जा रहा है, जहां कोरोना संक्रमितों को रखा जा सके और उनका उपचार किया जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा की मानें तो जिले के नौ अस्पतालों को अधिग्रहीत कर लिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर कोरोना संक्रमितों को भर्ती करने के लिए बेड कम न पड़ें। वहीं, अग्निशमन विभाग की ओर से अस्पतालों का निरीक्षण किया गया है, जहां अग्निशमन के यंत्रों आदि को चैक किया गया। इस दौरान तमाम कमियां मिली, जिन्हें दूूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed