फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nine persons realese from court

21 दिसंबर हिंसा प्रकरण में नौ लोग जेल से हुए रिहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
nine persons realese from court
रामपुर। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में रामपुर में 21 दिसंबर को हुए बवाल के मामले में गंज थाने में दर्ज हुए मुकदमे में 26 आरोपियों को गुरुवार को सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई थी। इससे पहले इसी मामले में कोतवाली में दर्ज मुकदमे में 15 आरोपियों को जमानत मिल गई थी। जिसके बाद 17 आरोपियों को शनिवार रात जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया था बचे नौ आरोपियों को सोमवार शाम को जेल से रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन

21 दिसंबर को सीएए व एनआरसी के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस अभी तक 34 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस मामले में तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने 26 आरोपियों पर से गंभीर धाराएं हटा दी थीं। इसके बाद कोतवाली में दर्ज मुकदमे में 15 आरोपियों को कोर्ट से पहले जमानत मिल गई थी।गुरुवार को गंज थाने में दर्ज मुकदमे के 26 आरोपियों की जमानत पर सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई थी।जिसके बाद कोर्ट ने सभी की जमानत मंजूर कर ली थी।जिसमे शनिवार को 17 लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया था। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सैयद आमिर मियां ने बताया कि सोमवार शाम को बचे आरोपी नाजिर, अफरोज,समर, अनस, रईस, फईम, मोहम्मद आबिद ,जाकिर और दानिश को रिहा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed