{"_id":"69b5c20b7022f57701035471","slug":"newly-married-woman-assaulted-attempted-murder-by-strangulation-rampur-news-c-282-1-smbd1029-166291-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नवविवाहिता से मारपीट, गला दबाकर हत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नवविवाहिता से मारपीट, गला दबाकर हत्या की कोशिश
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने पति, उसकी पहली पत्नी और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरादाबाद के थाना मूंडापांडे के ग्राम खड़कपुर निवासी रेशमा (हाल निवासी बाला नगर, स्वार) ने बताया कि उसका निकाह चार जनवरी को फुरकान पुत्र एहसान अली से हुआ था। निकाह के दो दिन बाद उसे पता चला कि फुरकान पहले से गुलफशा नाम की महिला से शादीशुदा है।
आरोप है कि फुरकान और गुलफशा ने मिलकर उससे दहेज में रुपये मांगे। 10 जनवरी को दोनों ने दुपट्टे से गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता के पास इसकी वीडियो भी है।
विज्ञापन
ससुर एहसान अली और देवर वारिक ने भी दहेज की मांग पूरी करने को कहा। पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर मायके पहुंची। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।