फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   newab property issue

नवाब संपत्ति बंटवारे मामले में छह दिसंबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
newab property issue
रामपुर। नवाब संपत्ति बंटवारे के मामले में बुधवार को जिला जज की कोर्ट में तारीख थी। जिसमें दो पक्षकारों की ओर से दाखिल की गई आपत्ति पर फैसला सुनाते हुए पक्षकारों को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई छह दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की करीब 2600 करोड़ रुपये की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट में चल रही है। यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिया शरीयत के मुताबिक की जा रही है। जिसमें कोर्ट ने सभी पक्षकारों के बीच प्रस्तावित विभाजन योजना प्रस्तुत कर दी है। जिस पर सभी पक्षकारों की ओर से दाखिल आपत्तियों पर सुनवाई भी हो चुकी है। इसके बाद कुछ समय पूर्व दो पक्षकारों ने हाल ही में रियासत क ालीन पानी की टंकी को ध्वस्त करने के मामले में आपत्ति दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पक्षकारों को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। दो पक्षों के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई छह दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed