फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   new variant of corona

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर शासन ने की वीसी, दो दिन में जारी होगी एडवाइजरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
new variant of corona
रामपुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर शासन ने शनिवार को सभी जनपदों के सीएमओ के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इसमें अगले दो दिन में नए वैरिएंट को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी करने की बात कही गई है। हालांकि कोरोना की पहली लहर की तुलना में जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और संसाधन काफी बढ़ गए हैं। क्योंकि जिले में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर काफी संसाधन विकसित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में भले ही करीब तीन माह से कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लेकिन इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ने स्वास्थ्य महकमे से लेकर सरकारों तक की चिंता बढ़ा दी है। नए वैरिएंट ओमीक्रोन को लेकर शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से शासन ने चर्चा की है। हालांकि कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर की गई तैयारियां कोरोना के इस नए वैरिएंट से भी जंग में सहायक साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed