फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   New update in Nihal murder case Clean chit to fiancee Gulfashan

यूपी में दूल्हे का कत्ल: निहाल हत्याकांड में नया अपडेट... मंगेतर गुलफशां को क्लीन चिट, बयानों को ही माना सबूत

Fri, 04 Jul 2025 03:31 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 04 Jul 2025 03:31 PM IST
सार

पुलिस ने मंगेतर को भी थाने बुलाया था, जिसके बाद उससे पूछताछ की थी। पुलिस को पूछताछ में मंगेतर गुलफशां ने बताया था कि आरोपी सद्दाम उससे प्यार करता था लेकिन वह उससे प्यार नहीं करती थी।

विज्ञापन
New update in Nihal murder case Clean chit to fiancee Gulfashan
मृतक निहाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी से एक दिन पहले हुई निहाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मंगेतर गुलफशां के बयान को सबूतों का आधार मानते हुए उसे क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में गुलफशां का हाथ न होने की बात कही है। पुलिस ने इसके अलावा एक अन्य आरोपी अनीस को घटना के वक्त केरल में होने की बात मानते हुए उसे भी क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने इस मामले में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी सद्दाम और फरमान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी। 

विज्ञापन

गंज कोतवाली के मोहल्ला गूजर टोला घेर रहमत खां स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल 14 जून को घर से गायब हो गया था। 15 जून को उसका निकाह था। उसकी शादी भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव में गुलफशां से तय हुई थी। लेकिन, शादी से एक दिन पहले उसका शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा के जंगल में मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मंगेतर समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया था। जबकि, मंगेतर और अन्य युवक के खिलाफ साक्ष्य जुटाए गए। लेकिन, पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे को चेक करने पर सद्दाम और फरमान बाइक पर ही जाते मिले थे। जबकि, अन्य दो लोग इसमें शामिल नहीं पाए गए। 

विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मंगेतर को भी थाने बुलाया था, जिसके बाद उससे पूछताछ की थी। पुलिस को पूछताछ में मंगेतर गुलफशां ने बताया था कि आरोपी सद्दाम उससे प्यार करता था लेकिन वह उससे प्यार नहीं करती थी। इसी एक तरफा प्यार के कारण ही उसने निहाल की हत्या की। पुलिस ने इन्हीं बयान के आधार और अन्य सभी साक्ष्य शामिल करते हुए अब चार्जशीट दाखिल कर दी है।
 

निहाल की हत्या के मामले में मंगेतर और अनीस की भूमिका की पुलिस ने जांच की। दोनों की इस हत्याकांड में कोई भूमिका नहीं पाई गई। इस पर पुलिस ने दोनों के नाम मुकदमे से निकाल दिए हैं। जबकि,जेल में बंद सद्दाम और फरमान के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। - पवन कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक गंज

कॉल डिटेल में भी नहीं मिले सबूत
गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण में गुलफशां और सद्दाम की कॉल डिटेल खंगाली गई,लेकिन कॉल डिटेल में भी कोई सबूत हाथ नहीं लगा है।

खुद को चचेरा साला बताकर किया था निहाल का अपहरण
पुलिस के मुताबिक सद्दाम ने अपने एक अन्य साथी फरमान के साथ मिलकर निहाल को फोन किया था,जिसमें उसने खुद को निहाल का चचेरा साला बताते हुए उसके कपड़ों का साइज दिलाने का बहाना बनाकर बुलाया और फिर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed