फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   new farmoola of gram panchat chunav

नए फार्मूले से कइयों में जगी उम्मीद

Thu, 24 Sep 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों पदों के आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। आरक्षण के नए फार्मूले से कई लोगों की उम्मीद जाग गई है। पुराने फार्मूले से शाहबाद क्षेत्र की बड़ी आबादी की ग्राम पंचायत पटवाई और सैफनी के भी अनुसूचित जाति के खाते में जाने की संभावना थी। अब दोनों ग्राम पंचायतें अनारक्षित हो सकती हैं।
विज्ञापन



शाहबाद क्षेत्र में पहले 99 ग्राम पंचायतें थीं और अब बढ़कर 118 ग्राम पंचायतें हो गई हैं। अबकी बार शाहबाद ब्लाक में 28 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति और 32 पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। आरक्षण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। नए फार्मले से अधिकतर ग्राम पंचायतों का आरक्षण पलट जाएगा।
विज्ञापन



मसलन, हुसैनगंज, सहबिया खुर्द, सोहना, धनौरा, धुुरियाई, जयडौली, नादरगंज, लोधीपुर, महुनागर, भौंरकी जदीद, टांडा, जगेसर, रम्पुरा, चंदपुरा, गुजरैला, दनियापुर, रसूलपुर, डोहरिया, पट्टी फाजलाबाद, करैथी, चतरपुर, ऊंचागांव, गदमर पट्टी मोती सिंह, नबीगंज जदीद, हिम्मतपुर और परौता ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पस्तौर, पैगूपुरा, शहदरा, मडैयान बुदपुर, मंसूरपुर, बिचपुरी संग्रामपुर, मदारपुर, पटरिया,  घोसीपुरा, सूपा, नानकार, छितौनी, सराए महेश, सागरपुर, विसौली, किशनपुर, चौकोनी, देवीपुरा, मियांगंज, जयतौली, करीमगंज, बरखेड़ा, चकरपुर, भुड़ासी, रुस्तमपुर, भगवतीपुर, लश्करगंज,  बंदार, ओसी, ममूरपुर बढ़ौली, भगवंतपुर और बमनपुरी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो सकती हैं। बाकी ग्राम पंचायतें अनारक्षित रह सकती हैं। हालांकि सही तस्वीर 26 सितंबर को सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed