फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Needle of suspicion turns on close ones in case of girl's death

Rampur News: बालिका की मौत के मामले में शक की सुई करीबियों पर घूमी

Fri, 07 Feb 2025 12:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Needle of suspicion turns on close ones in case of girl's death
केमरी (रामपुर)। बुधवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हुई बच्ची का शव नदी में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्राथमिक जांच में पुलिस का शक करीबियों पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

धावनी हसनपुर गांव निवासी नाजिम अली की दो साल की बेटी अलीका का शव घर से करीब दो किलोमीटर दूर सैंजनी नदी में उतराता हुआ मिला था। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के् सुपुर्द कर दिया,जहां उसका दफन कर दिया गया। इस बीच पुलिस ने अपनी जांच जारी रखी है। पुलिस के सामने यह सवाल है कि जब बालिका घर में खेल रही थी तो वह कुछ ही देर में घर से दो किलोमीटर दूर कैसे चली गई। इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि बालिका की हत्या की गई है और उसमें कोई बालिका का करीबी ही हो सकता है। फिलहाल पुलिस इस प्रकरण की हर तरीके से जांच में जुटी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस पूरे प्रकरण का खुलासा हो जाएगा। एएसपी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन



पानी में डूबने से हुई थी अलीका की मौत
दो साल की अलीका की मौत पानी में डूबने से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोेर्ट में हुई है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट में पानी से डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed