फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nawab's property division process hearing now on 17

नवाब की संपत्ति विभाजन की प्रक्रिया की सुनवाई अब 17 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nawab's property division process hearing now on 17
रामपुर। नवाब रजा अली खां की संपत्ति का विभाजन उनके वारिसों के बीच किए जाने की प्रक्रिया की सुनवाई अब 17 अक्तूबर को होगी। बुधवार को इस मामले की सुनवाई थी, जिसमें अब 17 अक्तूबर की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने रामपुर रियासत के आखिरी नवाब की संपत्ति का विभाजन उनके वारिसों के बीच शरीयत कानून के मुताबिक करने का आदेश दिया है। संपत्ति विभाजन की प्रक्रिया जिला जज की कोर्ट की देखरेख में पूरी कराई जाएगी। कोर्ट के आदेश पर नवाब रजा अली खां की संपत्ति का मूल्यांकन कराया जा रहा है। उनकी चल संपत्ति की मूल्यांकन रिपोर्ट आ चुकी है। अचल संपत्ति में शामिल बिल्डिंगों और पेड़ों की कीमत का निर्धारण किया जा चुका है। इस संबंध में अलग-अलग विभागों ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी है। अब सिर्फ नवाब की अचल संपत्ति में शामिल जमीन की मूल्यांकन रिपोर्ट आनी शेष है। एडवोकेट कमिश्नर अरुण सक्सेना ने बताया कि बुधवार को इस मामले की सुनवाई थी। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 17 अक्तूबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को कोई रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed